फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तालाब में डूबकर एक बच्चे की मौत, चंडीगढ़ चो में नहाने गया दूसरा बच्चा बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी-लांडरां/बनूड़। गांव मुबारकपुर और जांसली में एक बच्चे में डूबकर मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा अभी लापता है। गांव मुबारकपुर में तालाब में डूबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है जबकि गांव जांसली में 12 वर्षीय बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है। दोनों ही मामलों में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव में पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक बच्चा अधिराज पुत्र अखिलेश मुजफ्फरनगर का मूल निवासी था। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ मुबारकपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था। बच्चे की मृत्यु की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। पार्षद बंटी राणा ने बताया कि नगर परिषद ने तालाब के पास किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं। तालाब के चारों तरफ न तो बाड़बंदी की गई है, न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे झूले लगाए जाने से वहां लोगों और बच्चों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ग्रामवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तालाब के आसपास तुरंत पक्की बाड़बंदी नहीं की गई और सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए, तो वे रोष-प्रदर्शन करेंगे। लोग इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

हर्षदीप का नहीं चला पता
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के पास नडियाली और जांसली गांवों के बीच से निकलने वाली चंडीगढ़ चो में नहाने गए चार बच्चों में एक लापता है। जांसली गांव के चारों बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर चो में नहाने गए थे। पानी के तेज बहाव में 12 वर्षीय एक बच्चा हर्षदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह बह गया। उसको पानी में बहता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुरा से तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग, ड्रेनेज विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजपुरा से पहुंचे गोताखोरों ने करीब एक किलोमीटर तक चो में बच्चे की तलाश की लेकिन अभी तक वह नहीं मिल पाया है। चंडीगढ़ चो में लापता लड़के की तलाश गोताखोरों की टीम ने दूसरे दिन भी जारी रखी सफलता हाथ नहीं लगी है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा का कहना है कि चंडीगढ़ चो में लापता बच्चे की तलाश के लिए गंडा खेड़ी से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है जो सुबह से ही उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें