फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सुखना कॉलोनी में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या की है, जबकि मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले में मृतका के पिता सुरेश कुमार, चाचा रामपाल, चाचा राम लाल, गुलाब सिंह, राम सिंह व अन्य परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सुषमा (उम्र 30 वर्ष) निवासी गांव कोल जिला कैथल की शादी 9 फरवरी 2025 को विशाल के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के समय परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन मृतका के ससुराल वाले शुरू से ही उसे और दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उसके रिश्तेदारों ने कई बार आकर उससे बात की और मामला सुलझ गया। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि सुषमा ने आत्महत्या कर ली है। वह जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव अकड़ चुका था। उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुषमा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके ससुराल वालों और उसके पति ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन




पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक के पिता के बयान दर्ज कर रही है। बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह, एसएचओ थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें