फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद खुली मार्केटस, जरूरी चीजों की शापिंग को पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते करीब दो महीने लॉकडाउन रहने के बाद मंगलवार को आखिर शहर के अधिकतर बाजार खुल गए हैं। ग्राहकों को कोरोना से बचाने और कारोबार को चलाने के लिए दुकानदारों ने पूरी ताकत झोंक रखी है, क्योंकि लंबे लॉकडाउन में पहले ही सभी का काफी नुकसान हो चुका है। दुकानदारों ने जहां सैनिटाइजर और डिजिटल पेमेंट के साथ कई डिस्काउंट ऑफर किए हैं। वहीं, खुद ग्राहक भी जागरूक दिखे हैं। वह मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंस तक सभी मानकों का पालन कर रहे थे। अधिकतर बाजारों में उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं पहुंचे। हालांकि व्यापारियों का मानना है कि यह पहला दिन था, जल्दी ही स्थिति बदलेगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दुकानों का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे हो गया था। ऐसे में अधिकतर दुकानेें 9 बजे तक खुल गईं थी। वहीं, मौसम खुशनुमा था। लेकिन इसके बाद भी मार्केट्स में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम लोग नजर आए। फेज-3बी2 और फेज-7 मार्केट में उस तरह की चहल-पहल नहीं दिखी, जितनी कि आम दिनों में होती थी। इक्का दुक्का लोग ही नजर आए।
व्यापार मंडल मोहाली के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि अब लॉकडाउन खुल गया है। ऐसे में उम्मीद है कि धीरे-धीरे कारोबार पटरी पर आ जाएगा। अभी तक भी लोग जरूरत की चीजों को लेने के लिए मार्केट्स आ रहे हैं। हालांकि दुकानदार पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। इसी तरह कारोबारी बिक्रमजीत सिंह विक्की ने कहा कि मोहाली में कई राज्यों से लोग पढ़ने के लिए आते हैं। उन्हीं के सहारे मार्केट्स चलती है। आइलेट्स कोचिंग संस्थान बंद हैं। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां हैं। जिसके चलते बहुत कम लोग मार्केट्स आए हैं। जबकि लोकल लोग अपनी सुविधा अनुसार मार्केट्स में आते जाते हैं। इसी तरह शॉपिंग करने आई कर्मजोत कौर ने कहा कि कोरोना के चलते लोगों में काफी दहशत है। इसे लोगों के मनों से निकालने के लिए भी प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें