फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी से जूझ रहे बाजार को राखी ने दी राहत

विज्ञापन
रक्षाबंधन को लेकर फेज 5 की मार्केट में खरीददार हुई - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। मंदी की मार झेल रहे बाजार को राखी ने राहत दी। काफी दिनों के बाद बाजारों में रौनक देखने को मिली। वीकएंड से ही बाजारों में राखी की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी थी। स्टॉलों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों के अलावा बेकरी शॉप्स में भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

इस दौरान बहनों ने जहां भाइयों के लिए राखी खरीदी तो वहीं भाइयों ने बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। मिठाइयों के साथ ही बेकरी का ट्रेंड भी खासा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के दिन राखी का त्योहार आने से ट्राइकलर राखियों का ट्रेंड भी बाजार में रहा। युवाओं को राखी के जरिए देशभक्ति के रंग में रंगने का मौका मिला। बुधवार देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों से कहीं ज्यादा था। हालात ये थे कि शहर में कई जगह जाम के हालात बन गए।
सुबह 6:14 से 7:44 तक राखी का उत्तम मुहूर्त
सावन महीने की पूर्णिमा को राखी मनाई जाती है। इस बार यह स्वतंत्रता दिन के आई है। इसे पूरी रिवायत के साथ मनाने की तैयारी लोगों ने कर ली है। पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि राखी बांधने के अलग-अलग मुहूर्त हैं। सुबह 6:14 से 7:44 तक शुभ मुहूर्त है जो उत्तम श्रेणी का है। इसके बाद सुबह 10:59 से दोपहर 12:37 तक चर मुहूर्त है, जिसे सामान्य माना जाता है। इसके तुरंत बाद 1:03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। 2:14 बजे तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है। 2:14 बजे से शाम 3:52 तक अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त है। इसके बाद शाम 5:29 से 5:57 तक शुभ-उत्तम मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें