फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हक में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सुखमनी सेवा सोसाइटी की महिलाओं और युवा मोर्चा ने विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च निकाला। यह जीरकपुर के पटियाला चौक से शुरू कर अंबाला रोड पर स्थित कोहिनूर ढाबे से होते हुए जीरकपुर के पटियाला चौक पर समाप्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर युवा मोर्चा की ओर से जीरकपुर पंचकूला रोड पर स्थित बलटाना ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान बीबी सतविंदर कौर भोगल, रणजीत कौर, बलविंदर कौर, परमजीत कौर, गुरदेव कौर सोढ़ी, हरजिंदर कौर और धर्म कौर ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को बैठे हुए 95 दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर युवा नेता रूस्तम शेख, दीपू काठगढ़, मनदीप सिंह, मिक्की और शानू ने कहा की पंजाब का युवा वर्ग हर तरह से किसानों को समर्थन देने के लिए तैयार है। हर शहर और गांवों में युवाओं द्वारा किसानों के समर्थन में रोष मार्च निकाले जा रहे हैं और जो वस्तुएं मोदी समर्थक पूंजी पतियों से जुड़ी हुई हैं उनका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें