फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन समेत दो आरोपी पकड़े जाने का मामला : टैक्सी में करते थे हेराइन की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस द्वारा रविवार को एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन समेत दोनों तस्कर काफी शातिर थे। दोनों आरोपी काफी समय से तस्करी कर रहे थे। उन पर कोई संदेह न करे, इसलिए उन्होंने अपनी वैगनआर कार को एक वेब कैब सर्विस में लगाई थी। इसी वाहन से वे विभिन्न इलाकों में जाकर अपने पक्के ग्राहकों को नशे की सप्लाई करते थे। एसएसपी सतिंदर सिंह खुलासा करते बताया कि आरोपियों की पहचान वाकिल हसन निवासी थाना कैराना जिला शामली यूपी हाल निवासी फेज-नौ और इमानुएल रिचर्ड निवासी शिवजोत इनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। दोनों आपस में मित्र थे। पुलिस अब इनका नेटवर्क तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों को काबू करने में एसपी जांच हरमनदीप सिंह हंस और डीएसपी जांच गुरचरन सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी हेरोइन की सप्लाई करते हैं। वह खरड़, मोहाली क्षेत्र में कुछ दिनों से सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को वैगनआर कार समेत काबू किया। उनसे हेरोइन बरामद हुई। दोनों ने बताया कि वह दिल्ली से अपने साथियों से हेरोइन लाकर खरड़ और मोहाली क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करते थे।
नाइजीरियन युवक स्टडी वीजा पर आया था भारत
नाइजीरियन नागरिक ने बताया वह साल 2015 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। साल 2015 से 18 तक उसने बंगलुरु इंटरनेशनल कॉलेज से बीसीए की डिग्री हासिल की थी। उसके बाद खरड़ के एक नामी कॉलेज से एमसीए की डिग्री हासिल करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें