जीरकपुर। क्षेत्र के हरे कृष्णा एनक्लेव में रविवार को एक अहम राजनीतिक गतिविधि देखने को मिला। यहां एनक्लेव के प्रधान मांगे राम शर्मा समेत कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान जग्गन गोयल, अनिल शर्मा, रजत शर्मा और पवन बंसल सहित अन्य साथियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के हलका संगठन इंचार्ज करमजीत सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर नए सदस्यों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों, पारदर्शी शासन और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के साथ जुड़कर वे क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। करमजीत सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि जनता अब ईमानदार राजनीति और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।