फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो झपटमारों ने छीना मोबाइल, व्यक्ति ने पहचान कर पुलिस को दी जानकारी, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में छीनाझपटी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पटियाला चौक का सामने आया है। गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दो झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने खुद ही झपटमारों को ढूंढ लिया । इसके बाद अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।पुलिस का दावा है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एकेएस-3 कॉलोनी निवासी जोनी जैन (39) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। परिवार सहित किराए के मकान में रहता है। 3 अप्रैल को वह सुबह करीब 11 बजे सिंह सभा गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद बाहर निकला। जैसे ही वह अपने दोस्त को फोन करने लगा, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह बाइक का नंबर पूरी तरह नहीं देख सका, लेकिन आधा नंबर पढ़ पाया। घटना के बाद उसने अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान उसे पता चला कि मोटरसाइकिल चालक का नाम राहुल निवासी भबात है, जबकि दूसरे युवक की पहचान संजय निवासी भबात के रूप में हुई है।
मामले की सूचना मिलने पर एएसआई राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान पीड़ित से मिले और उसका बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम को भी सूचित कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और छीना गया मोबाइल बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें