फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर यूनियन को समर्थन देने पहुंचे कई मुलाजिम संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 के लेबर दफ्तर के बाहर पिछले 8 दिन से फ्रायडेनबर्ग नॉक वर्कर्स यूनियन के मजदूरों की ओर से धरना दिया जा रहा है। वहीं, मजदूरों को उनका हक दिलवाने के लिए किसान संगठन और मुलाजिम संगठनों की ओर से समर्थन दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे अखिल भारतीय किसान महासंघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह भंगू ने श्रम विभाग पहुंचकर, विभाग को आगाह किया कि वे अपना काम बंद कर तुरंत मजदूर यूनियन का पंजीकरण करें। उन्होंने मजदूर यूनियन से कहा कि उनकी यूनियन का पंजीकरण करवा कर ही लौटेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही मजदूर यूनियन को समर्थन देने कई मजदूर और मुलाजिम संगठन पहुंचे।
इस मौके पर चंडीगढ़ से पहुंचे कॉमरेड महिंदरपाल और अन्य मुलाजिम संगठनों के नेताओं ने मांग की है कि मजदूरों को न्याय दिया जाए और उनकी यूनियन को तुरंत पंजीकृत किया जाए। आने वाले दिनों में मजदूरों के संघर्ष इतना तेज किया जाएगा कि पंजाब सरकार के लिए उनके संघर्ष का सामना करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। पंजाब सरकार के लिए आने वाले चुनावों में जवाब देना मुश्किल होगा। इसके अलावा महासचिव प्रिंस शर्मा, अध्यक्ष कमलदीप सैनी, अध्यक्ष रवि पुरी, उपाध्यक्ष धर्मिंदर सिंह, पंजाब सरकार का भी दौरा किया। उन्होंने श्रम विभाग को चेतावनी दी कि जब तक उनकी यूनियन पंजीकृत नहीं होगा, जब तक मजदूर पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें