फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दोनों टांगें कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार दोपहर ढकोली रेलवे फाटक के पास एक 32 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी दोनों टांगें कट गईं, जिसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल की पहचान परमार लाल के रूप में हुई है। उसे तत्काल कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। परमार लाल की सास श्रीदेवी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। शुक्रवार दोपहर वह ढकोली रेलवे लाइन पर चला गया था। अचानक ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही परमार लाल का परिवार मौके पर पहुंच गया। रेलवे पुलिस अधिकारी रछपाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें