फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी से आम के फलदार पेड़ काटे, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव मुल्लापुर सोढिया में कुछ व्यक्तियों की ओ से फलदार आमों के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पेड़ मालिकों ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी है। पीड़ित मालिकों का कहना है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन



पीड़ित रविंद्र कुमार और सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके पुश्तैनी गांव में बहुत पुराने आम के पेड़ लगे हुए हैं, जिनमें बढ़िया किस्म के आम लगते हैं। कुछ दिन पहले उनकी जमीन के साथ लगती जमीन के मालिक, बिना पूछे ही चार फलदार पेड़ काटकर उनको ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर ले जाने लगे।
इस दौरान ही गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर इसकी सूचना दी। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि हमने एक व्यक्ति से पूछा था। लेकिन, जब उस व्यक्ति को बुलाया गया तो उसने कहा कि पेड़ काटने से पहले इन लोगों ने कोई इजाजत नहीं ली। उनको जब पेड़ काटने से रोका गया तो उन व्यक्तियों ने झगड़ा करने की कोशिश की। आरोपियों ने कोई केमिकल लगाकर उसके ऊपर थैल लपेट दिए।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को पेड़ काटने वालों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच पड़ताल और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ही इस मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें