फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव महमदपुरा के पूर्व सरपंच की बेटी मनदीप कौर बनी जज

विज्ञापन
डेराबस्सी : मनदीप कौर के रिजल्ट की सूचना के बाद परिजन मुंह मीठा करवाते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी के अधीन पड़ते गांव महमदपुरा के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह की बेटी मनदीप कौर जज बन गई हैं। दूसरी ओर, मनदीप कौर का इंटरव्यू क्लीयर होने की सूचना जब परिवार के पास पहुंची तो परिवार वाले और पूरे गांव के लोग खुश हैं। गांव के लोग मनदीप कौर के घर पहुंचकर उन्हें बधाईयां देने पहुंच रहे हैं। मनदीप कौर ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर बात करते हुए बताया कि बचपन से ही उनका सपना था वकालत की पढ़ाई करके जज बनने का। इसके बाद मनदीप ने 2011 में पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल ऑफ लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई शुरू की, इसके बाद 2017 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। वहीं, एलएलएम पास करने के बाद मनदीप ने पीसीएस (ज्यूडिशियल) के लिए आवेदन किया था। पहली बार दिए टेस्ट में उनका रैंक नहीं आया, परन्तु मनदीप कौर ने हार नहीं मानी। 2019 में मनदीप ने दोबारा तैयारी की और टेस्ट दिया, जिसका रिजल्ट शुक्रवार को आया है। मनदीप ने बताया कि रिजल्ट से मुझे बहुत खुशी है, अब मैं आगे चलकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें