फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी ने 12वीं के दो पेपरों की डेट शीट बदली, वेबसाइट पर अपलोड की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के दो पेपरों की डेट शीट में बदलाव किया गया है। जबकि शेष पेपर पुरानी डेट शीट के मुताबिक ही होंगे। पेपरों की डेट शीट की जानकारी लेने में विद्यार्थियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए बोर्ड ने डेट शीट अपनीे वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि डेट शीट में बदलाव प्रबंधकीय कारणों के कारण किया गया है।
विज्ञापन

अब ज्योग्राफी विषय की एक अप्रैल और हिस्ट्री की परीक्षा तीन अप्रैल को होगी। जबकि पहले हिस्ट्री विषय की परीक्षा 12 मार्च और ज्योग्राफी की 27 मार्च को होनी थी। जिक्रयोग है कि पीएसईबी की तरफ से करवाई जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सालाना करीब साढ़े 6 लाख छात्र अपीयर होते हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा सीबीएसई की तर्ज पर करवाई जा रही है। परीक्षा की डेट शीट देखने के लिए छात्रों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें