डेराबस्सी। गांव फतेहपुर में पानी का रुख मोड़ने के लिए हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे डेराबस्सी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने जसवीर सिंह निवासी गांव भांखरपुर के बयान पर लखविन्दर सिंह निवासी गांव बेहड़ा व तीन अज्ञातों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506 व 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह के मुताबिक उसकी व उसके भाई हरजिंद्र सिंह की गांव फतेहपुर में जमीन है जिसे लखविंद्र सिंह ने ठेके पर लिया हुआ है। रविवार सुबह जब वह 11 बजे खेतों की तरफ गया तो पानी का रुख मोड़ने के लिए लखविंद्र सिंह ने गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब उसे ऐसा करने से रोका तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।