जीरकपुर। पभात क्षेत्र में रविवार सुबह 56 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड का मुलाजिम बताया जा रहा है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। मौके पर एकत्र हुए लोगों में इस मामले के संदिग्ध होने पर चर्चा भी चल रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही उसके शव को उतारकर ढकोली के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना जीरकपुर के सब इंस्पेक्टर हर्ष गौतम ने बताया कि ढकोली अस्पताल से उनको सरदारा सिंह की मौत के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।