फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए तंग करने पर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित गोल्डन एनक्लेव कॉलोनी में महिला को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने पति खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला के पिता सुनील कथूरिया निवासी सेक्टर 21 चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद साहिल गुलाटी की ओर से उनकी बेटी शिवानी से दहेज की मांग व मारपीट की जाती थी जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात भी मारपीट की गई थी इसके बाद महिला ने फंदा लगा लिया था। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए निजी एमकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें