फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाय पी रहे व्यक्ति पर किया हमला, जख्मी

Mon, 27 Mar 2023 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय पी रहे व्यक्ति पर किया हमला, जख्मी
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। कैंटर यूनियन में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने पर डेराबस्सी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी एएसआई नाथी राम ने बताया कि सोहन सिंह पुत्र खुशाल सिंह गांव पांडवाला ने पुलिस को बताया कि वह अपना वाहन खुद चलाता है। वह सुबह साढ़े 9 बजे के करीब ट्रक यूनियन डेराबस्सी स्थित चाय वाले की दुकान पर चाय पी रहा था कि पीछे से राम कुमार, असीस, राम कुमार व उसका भतीजा हाथ में डंडा लिए पीछे से आ गए। इसी दौरान राम कुमार और आशीष कुमार ने उसके सिर पर वार कर दिया और राम कुमार के बेटे ने उसके बाएं हाथ पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया और भतीजे ने कमर पर डंडे कर उसे नीचे गिरा दिया। वह चिल्लाया तो उसका भाई मोहन सिंह व अन्य लोग वहां आ गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे उक्त व्यक्तियों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसके भाई मोहन सिंह ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई नाथी राम ने घायल के बयान पर आरोपी राम कुमार, असीस, राम कुमार व राम कुमार के भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें