फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। फर्नीचर मार्केट रोड बलटाना मोड़ के पास बीती रात सड़क हादसे में पटियाला निवासी शंकर (38) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी टोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मृतक के भाई दया शंकर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर हिमाचल से पटियाला लौट रहे थे। शंकर अपने दोस्त टोनी के साथ बाइक पर आगे चल रहा था। जैसे ही वे बलटाना मोड़ के नीचे पहुंचे, उसी समय चंडीगढ़ नंबर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। दया शंकर ने बताया कि कार चालक उतरा और शुरुआती मदद का आश्वासन देकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल ढकोली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि टोनी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मृतक शंकर कैटरिंग का काम करता था। बलटाना पुलिस चौकी ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें