फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 8 मोबाइल और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ मोबाइल और बाइक बरामद किए हैं। थाना फेज-1 पुलिस को कामयाबी मिली है। उप कप्तान पुलिस सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की टीम ने 25 नवंबर को कार्रवाई कर चोरी का ओपो ए-5 मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल शिकायतकर्ता विकास कुमार से छीना गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान नाबालिग आरोपी से पूछताछ में शहर के विभिन्न इलाकों से छीने सात और मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में अरुण उर्फ नोना़ निवासी बड़माजरा कॉलोनी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें