फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाचा-दोस्त को गोली मारने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर 17 जून की शाम को अपने 45 वर्षीय चाचा राहुल मलिक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में साहिल मलिक को लालडू पुलिस पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
विज्ञापन

साहिल पर 200 किलोमीटर दूर अपने दोस्त अंकुश की भी गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। तीन हफ्ते बाद हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। इस दोहरे हत्याकांड में साहिल के खिलाफ लालडू और समालखा, दो थानों में हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
लालडू पुलिस के अनुसार, राहुल मलिक डेराबस्सी के एसबीपी निवासी थे और घोलूमाजरा के सुरक्षा एनक्लेव में प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। 17 जून को शाम करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि राहुल अपने कार्यालय में अपने भतीजे अमन चौधरी और तीन अन्य व्यक्तियों सीता राम, रितेश राय और महेंद्र कुमार के साथ मौजूद थे। उसी समय राहुल मलिक का भतीजा साहिल, निवासी नवादा, जिला पानीपत, हथियार के साथ जबरन कार्यालय में घुस आया।
विज्ञापन

साहिल ने कार्यालय में आते ही हवाई फायर किया, जिसके छर्रे सीता राम की गर्दन और बाजू पर लगे। सीता राम कार्यालय से बाहर भाग गए। साहिल ने अपने चाचा राहुल मलिक पर भी गोली चलाई, जो उनके पैर में लगी। राहुल मलिक के कार्यालय से बाहर भागते ही साहिल उनके सामने आ गया और उनकी छाती पर एक और गोली मारी। साहिल ने अपने चाचा राहुल पर कुल तीन गोलियां चलाईं।
अपहरण और दूसरी हत्या: इसके बाद साहिल ने राहुल मलिक की जेब से जबरदस्ती कार की चाबी छीन ली। घायल अवस्था में राहुल मलिक को उनकी टाटा सफारी कार में अगवा कर अंबाला की ओर भाग गया। लालडू पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने साहिल का पीछा करते हुए हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी दीपक कुमार को मामले की जानकारी दी।
समालखा पुलिस ने बताया कि साहिल ने अंकुश नाम के अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और कार में बिठा लिया। साहिल ने कार में चाचा की लाश दिखाते हुए उसे ठिकाने लगाने को कहा। अंकुश के मना करने पर साहिल ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी और दोनों के शव लेकर फरार हो गया। आरोपी साहिल दोनों शवों को नहर में फेंकने वाला था, लेकिन राहगीरों के आने के कारण उसने शवों को सड़क किनारे ही फेंक दिया और दिल्ली की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें