मोहाली। नगर निगम मोहाली ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए अभी से ही इस पर अपना काम शुरू कर दिया है। वीरवार को सेक्टर-68 की मार्केट और रिहायशी इलाके में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने संबंधी लोगों को जागरूक किया गया।
नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर सुरजीत सिंह की अगुवाई में जागरूकता मुहिम चलाई गई है। यह स्पेशल मुहिम शहर के सभी फेजों और वार्डों में चलाई जा रही है, जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने और लोगों को प्लास्टिक के लिफाफों की जगह जूट या कपड़े के लिफाफे इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नगर निगम की टीम में सचिव रंजीव कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, सुपरवाइजर गुरविंदर सिंह, प्रभजोत सिहं और विभाग के अन्य सदस्य मौजूद थे।