फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने कहा- आत्महत्या नहीं की थी बेटे ने, ससुराल पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में युवक की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया। पीड़ित परिवार ने मृतक बेटे की पत्नी और ससुराल पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। परिवार का दावा है कि जिस कमरे से मनजीत कुमार की लाश पंखे से लटकती मिली थी, उसमें खून बिखरा था। इतना ही नहीं मनजीत के सिर और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाला मनजीत कुमार गांव जगतपुरा में किराये के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहता था। मनजीत की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकती मिली थी। जिसे फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
शुक्रवार को फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक मनजीत के माता-पिता और अन्य परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है। मनजीत के पिता भईयालाल, मां मीना, भाई करण और बहन कंचन ने यहां पुलिस पर मामले को रफादफा करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को शिकायत देकर हत्या के एंगल से जांच करने की मांग की है। परिवार ने बताया कि मनजीत की शादी 2014 में रोशनी के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। गांव जगतपुरा में ये किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि मनजीत के ससुराल वाले उसे तंग करते थे। मकान मालिक के बेटों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसके ससुराल वालों ने एक महीने पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। मनजीत के पिता ने बताया कि 16 सितंबर को रोशनी के फोन से उसके बेटे करण को काल आई थी। जिसमें रोशनी के पिता ने बताया था कि मनजीत ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है। अगले दिन 17 सितंबर को मनजीत के एक दोस्त के पिता ने परिवार को फोन पर उसके आत्महत्या करने की जानकारी दी। जब वो पहुंचे तो मनजीत का शव बुरी हालत में था। उसका सिर फटा हुआ था और कमरे में खून फैला था। मनजीत के मुंह और शरीर पर भी चोटों के निशान थे।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर मनजीत की पत्नी, सास-ससुर, मकान मालिक और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
वहीं जांच अधिकारी थाना सोहाना के एएसआई सतपाल ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। कमरे में लोहे का मजबूत दरवाजा लगा था, जिसे तोड़कर पुलिस भीतर दाखिल हुई, पंखे से लाश लटक रही थी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी थी और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें