फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सात लोग काबू, एसएचओ निलंबित, कई अधिकारियों का तबादला

Thu, 22 Feb 2024 03:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

एसएसपी ने कहा कि इन अवैध खनन गतिविधियों को रोकने में लापरवाही बरतने वाले थाना तारागढ़ के प्रभारी को निलंबित कर दिया है जबकि अन्य पुलिस स्टेशनों के कुछ अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन पर एक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावी नदी के कीड़ी-मैरा कलां एरिया में पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को काबू किया है। तीन लोग मौके से फरार हो गए हैं। थाना तारागढ़ की पुलिस ने अवैध खनन मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में एसएचओ को सस्पेंड किया गया है, जबकि कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अक्षत पुरी, सुनील कुमार, मिंटू कुमार, सतेंद्र सिंह, रशपाल सिंह, गौरव सिंह, अमित पाल, बलकार सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपियों राजेंद्र सिंह, अक्षत पुरी, सुनील कुमार की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस द्वारा अवैध खनन में लगी एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर जब्त कर लिए हैं। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रावी नदी में अवैध खनन की सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ पठानकोट के इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस ने खनन विभाग के एसडीओ वरिंदर सिंह और इंस्पेक्टर संगमदीप सिंह के साथ मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन


एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लाें ने कहा कि कीड़ी क्षेत्र में चोरी छिपे क्रशर मालिक अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे जिसकी कई सूचना पुलिस को मिली थी। खनन माफिया ने खुदाई इतनी कर रखी थी कि गाड़ियों का आना जाना भी मुश्किल हो चुका था। इसके बाद पुलिस टीम भी पैदल मौका देखने के लिए आई है। एसएसपी ने कहा कि इन अवैध खनन गतिविधियों को रोकने में लापरवाही बरतने वाले थाना तारागढ़ के प्रभारी को निलंबित कर दिया है जबकि अन्य पुलिस स्टेशनों के कुछ अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें