मोहाली। करोड़ों की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद सीनियर अकाली नेता एवं पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में पूरी सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही बैरक की सफाई व्यवस्था भी उचित रहेगी। यह आदेश मंगलवार को जिला अदालत ने जेल अथॉरिटी को दिए हैं।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने वकीलों के माध्यम से याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 100 साल पुरानी फांसी चक्की में रखा जा रहा है। यहां पर न तो बाथरूम है और न ही सोने के लिए गद्दा मुहैया करवाया गया है। जिला अदालत में जेल अधीक्षक ने बताया कि मजीठिया को जेल में पूरी सुरक्षा दी गई है और उन्हें अन्य की तरह सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। हालांकि उस दिन याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल अथॉरिटी को आदेश दिए हैं कि मजीठिया की सुरक्षा पुख्ता और बैरक भी साफ सुथरी होनी चाहिए।