फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का किया वादा, कई बार बने शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई युवती तो दिया धोखा

Sun, 30 Jul 2023 10:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/पटियाला (पंजाब)

सार

शिकायत की जांच महिला थाना के एसएचओ ने की और जांच रिपोर्ट डीएसपी (मुख्यालय) को भेजी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सोहेल खान निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने धारा-376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोहेल मौजूदा वक्त में सोहाना में रहता है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी जान पहचान हो गई थी और आपस में दोनों बातचीत करने लगे थे। कुछ दिन पहले सोहेल खान ने उससे कहा कि उसकी बहन गर्भवती है, इसलिए वह उसकी मदद के लिए आकर उनके साथ रहे। इस वजह से वह उनके पास रहने लगी थी। इसी दौरान सोहेल खान ने उसके साथ शादी करने की बात कही और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई, जब उसने सोहेल खान को गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने कहा कि वह जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा लेकिन कुछ दिन बाद सोहेल खान ने उसे घर से निकाल दिया और शादी करने से भी मना कर दिया। 

अब सोहेल खान की बहन भी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। इसकी शिकायत की जांच महिला थाना के एसएचओ ने की और जांच रिपोर्ट डीएसपी (मुख्यालय) को भेजी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

नाबालिगा के साथ पीजी में दुष्कर्म  

उधर, एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिगा को अपने साथ मोहाली के एक पीजी में ले जाकर उसी के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने 16 साल की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी खुद भी एक छात्र है। आरोपी मोहाली में पढ़ाई कर रहा था। फरवरी 2023 में वह नाबालिगा को शादी का झांसा देकर बाइक पर बैठा कर अपने साथ मोहाली ले गया। वहां एक पीजी में दोनों करीब तीन महीने साथ रहे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। बाद में 27 जून को आरोपी उक्त लड़की को वापस घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लड़की के परिवार ने आरोपी के परिवार वालों से बात की लेकिन लड़के के परिवार वालों ने शादी कराने से साफ इंकार कर दिया। उधर, लड़के ने भी नाबालिगा से दूरी बना ली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें