फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने कई तरह के बहाने बनाकर महिला से 15 लाख रुपये भी ठगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। शादी का झांसा देकर एक महिला से रुपये ठगने और शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर वुमन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पहले पति से छह साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद उसकी उक्त आरोपी के साथ दोस्ती हुई। वह उसे शादी का झांसा देकर खरड़ ले आया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी ने बहाने बनाकर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनता रहा। जब महिला ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह उसे बिना बताए कहीं और रहने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद शिकायत की जांच वुमन इंचार्ज सेल में की। बाद में रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी गई और उसके बाद एसएसपी संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें