लालडू। सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, जौला कलां में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एक सीएसआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गेल कंपनी के जोनल प्रबंधक आकाश भवन बतौर मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक संजय अरोड़ा और वरिष्ठ अधिकारी शशांक शेखर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों और ग्रामीणों को भविष्य में बायोगैस की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। आकाश भवन ने कहा कि गेल इंडिया जौला कलां जैसे कई गांव भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का केंद्र बनने जा रहे हैं। उनकी कंपनी हर साल 40 हजार टन कृषि अपशिष्ट से गैस बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।