फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संबंध बनाकर बनाई वीडियो, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। संबंध बनाकर शादी नहीं करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गुलशन कुमार निवासी गांव बरौली रामपुर पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से अमृतसर निवासी 28 वर्षीय युवती ने बताया कि वह नौ साल से काम के सिलसिले में जीरकपुर में रह रही है। फिलहाल यहां एक पीजी में रहती है। युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान गुलशन कुमार से हुई थी। युवती के मुताबिक आरोपी अक्सर उससे मिलने जीरकपुर आता था।
विज्ञापन

शादी का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोपी उसे कई बार खरड़ के लांडरा रोड पर एक फ्लैट में भी लेकर गया। वहां भी उससे संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसकी सहमति के बिना उसकी वीडियो बना ली। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे नयागांव के एक होटल में बुलाया, जहां वह एक रात ठहरे और वहां आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोपी ने उसको चेतावनी दी कि वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जीरकपुर थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी गुलशन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें