फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ब्रास बैंड में लखनऊ और पाइप बैंड में नई दिल्ली विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सहयोग से लड़कियों के लिए आयोजित उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर की स्कूल बैंड प्रतियोगिता सेक्टर-65 स्थित इन्फैंट जीसस कॉन्वेंट स्कूल में हुई। लखनऊ ने ब्रास बैंड और नई दिल्ली ने पाइप बैंड प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कुशल नेतृत्व, माननीय शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव के मार्गदर्शन और महानिदेशक स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी की देखरेख में चल रही राष्ट्रीय उत्तर क्षेत्र स्कूल बैंड प्रतियोगिताएं उत्तरी क्षेत्र के बालिका वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। ब्रास बैंड प्रतियोगिता में सिटी मेसनरी स्कूल, कानपुर रोड लखनऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जेके पब्लिक स्कूल शालीमार दिल्ली की टीम को दूसरा और केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड की टीम को तीसरा स्थान मिला।
पाइप बैंड प्रतियोगिता में क्वीन मैरी पब्लिक स्कूल, तीस हजारी, नई दिल्ली की टीम ने प्रथम स्थान, ठाकुर द्वार बालिका विद्यालय उत्तर प्रदेश ने द्वितीय स्थान व आर्मी पब्लिक स्कूल पटियाला पंजाब की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक गुरवीर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी (एसईसी) अंग्रेज सिंह, जिला खेल समन्वयक इंदु बाला के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रिंसिपल, टीमों के साथ आए प्रभारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एजुस्टर आदर्श स्कूल कालेवाल के विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक नृत्य गिद्दे का प्रदर्शन किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी रूपिंदर कौर व मदल मीनाक्षी ने निभाई। सहायक निदेशक एससीईआरटी श्रुति शुक्ला और जिला शिक्षा अधिकारी (एसईओ) डॉ. गिन्नी दुग्गल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सहायक निदेशक श्रुति शुक्ला ने बैंड प्रतियोगिताओं में स्कूल टीमों की ओर से दिखाई गई प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें