फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मई को मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा मोहाली की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री ब्राह्मण सभा मोहाली की मीटिंग इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हुई। मीटिंग की प्रधानी सभा के प्रधान संजीव वशिष्ठ ने की। उन्होंने बताया कि सभा की ओर से 8 मई को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। वशिष्ठ ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती के मौके पर श्री ब्राह्मण सभा द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



सुबह हवन यज्ञ के बाद महिलाओं द्वारा कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समागम के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं सभा के महासचिव व पार्षद अशोक झा को बनाया गया है। मीटिंग में चेयरमैन वीके वैद्य, वर्किंग प्रधान गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, सोहन लाल, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान विवेक कृष्ण जोशी, महासचिव विशाल शंकर, परमदिंर शर्मा, गगन शर्मा, विजय बख्शी, एसडी शर्मा, एनसी शर्मा, रामकुमार शाहीमाजरा, पंडित इंद्रमणी त्रिपाठी, सुरिंदर लखनपाल, एडवोकेट संजीव शर्मा, नवनीत शर्मा, सत्यम शर्मा और अंकुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें