फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लंबे समय से गैरहाजिर आरोपी भगोड़ा घोषित, ढकोली थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी की अदालत ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे एक व्यक्ति को भगोड़ा करार देते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना ढकोली पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार एक मामले में धर्मेंद्र गुप्ता पिछली कई तारीखों से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी, जो 19 नवंबर 2024 को तामील हो चुकी थी।
विज्ञापन

30 दिन की वैधानिक अवधि बीत जाने के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। 10 जनवरी 2025 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट डेराबस्सी ने धर्मेंद्र गुप्ता को इस मामले में भगोड़ा घोषित करार देते हुए संबंधित थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।अदालती आदेश की प्रति 28 फरवरी 2026 को थाना ढकोली को प्राप्त हुई। इसके बाद धर्मेंद्र गुप्ता निवासी कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अदालत ने आरोपी की संपत्ति की सूची प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें