फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिनदहाड़े दो महिलाओं से सोने की चेन झपटी, दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चेन स्नैचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं से शहर में दहशत है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना 26 फरवरी को हुई। सिग्मा सिटी एक्सटेंशन निवासी वंदना पत्नी सरद ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी बेटी को स्कूल से लेकर एक्टिवा पर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

जब वह एमकेयर अस्पताल के पास पहुंची तो बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और राजपुरा हाईवे की तरफ भाग गया। वंदना ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। दूसरी घटना तृषला सिटी निवासी अनीता चौहान के साथ हुई। अनीता ने बताया कि वह अपनी ननद के साथ प्रताप स्टोर के पास सब्जी खरीद रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और एक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों शिकायतें थाना जीरकपुर में दर्ज की गईं। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मौके की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें