मोहाली। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली जड़ें और पंख थीम पर आधारित एक शानदार समारोह में दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया। यह आयोजन बच्चों के जीवन में उनके दादा-दादी और नाना-नानी के अमूल्य स्थान को समर्पित था।
इस दौरान डॉ. वीके मैनी और जसजीत के जग्गी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दी। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन एस करनदीप सिंह बराड़ ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद दादा-दादी और माता-पिता अपने बच्चों को इतने आत्मविश्वास और खुशी के साथ मंच पर प्रदर्शन करते देख गर्व से भर उठे। इस पूरे आयोजन ने जड़ों (दादा-दादी) और पंखों (बच्चों) के बीच प्यार और सम्मान के बंधन को खूबसूरती से दर्शाया, जिससे यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया। स्कूल की प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने कहा कि पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में दादा-दादी की अतुलनीय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।