फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुपर स्टोर से दो महीने में 3.17 लाख की चुराई शराब, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्टोर के नाम से सेक्टर-79 में चल रहे सुपर स्टोर में पिछले दो महीने से लगातार ब्रांडेड शराब चोरी हो रही थी। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को मूल रूप से फाजिल्का का रहने वाला सुमितपाल सिंह अंजाम दे रहा था। वह अब तक करीब 3 लाख 17 हजार 290 रुपये की शराब चोरी कर चुका है। अभी वह एरोसिटी के ब्लॉक-ए में रह रहा है। जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ सोहाना थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुखना एनक्लेव कांसल के रहने वाले मानव मित्तल (46) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सेक्टर-79 में एससीओ नंबर-40/41 में सुपर स्टोर चलाते हैं। उनके स्टोर से पिछले काफी समय से सामान चोरी हो रहा था। वह चोरियों के बाद लगातार सतर्क थे और चोर को पकड़ने के लिए निगरानी रख रहे थे। 20 नवंबर की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति उनके स्टोर पर आया और उसने अपनी हुडी टी-शर्ट में शराब की बोतलें चुरा लीं और अपने कार में रख लीं। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जांच के बाद उसका नाम सुमित पाल सिंह पता चला। जब पूरी जांच की गई तो सामने आया कि 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक उसने स्टोर से 94 ब्रांडेड शराब की बोतल चुराई जिनकी कुल कीमत 3 लाख 17 हजार 290 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें