फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब विक्रेता ने ठेके में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव जंगपुरा से जांसली तक जाने वाली लिंक रोड पर एक शराब विक्रेता ने शराब ठेके के अंदर ही एक कपड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी पहचान सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना किसनी जिला बनपुरी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव जांसली के रूप में हुई है। सचिन कुमार ने फंदा क्यों लगाया इसका कारण पता नहीं चल पाया है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि सुबह थाना बनूड़ में सूचना मिली थी कि गांव जांसली के इलाके में शराब ठेके के मालिक ने फंदा लगा लिया है। जब वह एसआई राम किशन सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शराब विक्रेता एक कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर एपी जैन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें