मोहाली। एक्साइज विभाग ने सोमवार को जिले के शराब के ठेकों की ई-नीलामी की। 13 ग्रुपों में हुई ई-नीलामी में विभाग ने 595 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य रखा था। ई-नीलामी 850.16 करोड़ रुपये पर छूटी। विभाग को आरक्षित मूल्य से 255.16 करोड़ रुपये अधिक मिले। सर्वाधिक बोली जीकरपुर के दो ग्रुपों की लगी।
विभाग ने जीरकपुर-1 का आरक्षित मूल्य 49.23 करोड़ रुपये और जीरकपुर-2 का आरक्षित मूल्य 48.95 करोड़ रुपये रखा था। ई-नीलामी में जीरकपुर-1 ग्रुप 74.23 और जीरकपुर-2 ग्रुप 77.33 करोड़ रुपये में बिका। दोनों ग्रुपों का विभाग ने आरक्षित मूल्य 98.18 करोड़ रुपये रखा था। इनकी ई-नीलामी से विभाग को 151.56 करोड़ रुपये की आय हुई।
इसके अलावा मोहाली ग्रुप-3 का विभाग ने आरक्षित मूल्य 45.36 करोड़ रुपये रखा था। इसकी आखिरी बोली 70.37 करोड़ रुपये लगी। इस बोली में विभाग को आरक्षित से 25 करोड़ रुपये ज्यादा की आय हुई। इसके अलावा सभी ग्रुपों में 15 करोड़ से लेकर 24 करोड़ रुपये तक ठेकेदारों ने बोली लगाई।
शराब के ठेकों की वित्तीय बिड खोलते ही शहर के कई नामी लिकर किंग्स में रोमांचक जंग देखने को मिली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 स्थित एमआईए भवन में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बिड खोली गई।
जिले के ग्रुपों की संख्या
ग्रुप का नाम व नंबर रिजर्व प्राइस करोड़ में कितने में बिके
जीरकपुर -1 49.23 74.23
जीरकपुर -2 48.95 77.33
मोहाली -1 41.97 56.97
मोहाली -2 44.67 59.67
मोहाली -3 45.36 70.37
मोहाली -4 44.26 68.33
खरड़ -1 45.37 68.66
खरड़ - 2 43.99 63.99
खरड़ -3 46.76 69.76
कुराली 43.25 61.33
न्यू चंडीगढ़ 45.11 58
डेराबस्सी 49.56 67
लालडू़ 46.52 54.52