फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन की मौत, बर्न जिम के प्रबंधक पर केस दर्ज

Thu, 09 Jun 2016 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के फेज-5 में बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से हुई लाइनमैन के मौत के मामले में शोरूम मालिक और बर्न जिम के प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 12 मई को पीटीएल चौक के पास स्थित मार्केट में पिज्जा हट के बैक साइड में 220 केवी की लाइन बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान लाइनमैन हेमपाल ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद करके लाइन बदलने के लिए खंभे पर चढ़ा। जैसे वह ऊपर पहुंचा तो जरनेटर का करंट रिवर्स हो गया। जिस तार से करंट रिवर्स आ रहा था। उससे लाइनमैन का पैर टच हो गया। करीब सवा 4 बजे करंट लगने से वह लाइन से चिपक गया था। इसी बीच उसका साथी मनोहर लाल उसे बचाने के लिए खंभे पर चढ़ा। हेमपाल ने उसे खुद को छूने से रोक दिया था। हालांकि, मनोहर को भी करंट लगा था। इस बीच तीसरा साथी योगेश्वर उन्हें बचाने के लिए गया तो उसे भी करंट लगा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया था। आखिर में 35 मिनट बाद उसे उतारकर अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई।

ऐसे पता लगा था करंट जिम से आया
हादसे के बाद लगातार तीन दिन पावरकाम की टीमें करंट रिवर्स मारने वाली जगह की तलाश करती रहीं। पावरकाम की टेक्निकल टीम ने इलाके के सभी जनरेटरों की चेकिंग की तो बर्न जिम के जनरेटर से करंट रिवर्स होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पावरकाम ने जिम के जनरेटर को सील कर दिया था। साथ ही जिम की बिजली भी काट दी थी। साथ ही मामले में गठित आठ मेंबरी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें