मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने लोगों की सुविधा के लिए 12 नए टैक्सी स्टैंड के लाइसेंस जारी किए हैं। मोहाली में पहले कई जगहों पर टैक्सी स्टैंड चल रहे थे, लेकिन ये नियमित नहीं थे। अब इन्हें नियमित कर दिया गया है। कुछ नए लाइसेंस जारी किए गए हैं। मेयर ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है, बल्कि दो सालों से इन लोगों द्वारा आवेदन किए जा रहे थे। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इनके लाइसेंस स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें लाइसेंस देने का उद्देश्य इन्हें नियमित करना और साथ ही मोहाली के लोगों को बेहतर तरीके से टैक्सी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मोहाली नगर निगम को राजस्व भी मिलेगा और नियमित होने से ये टैक्सी स्टैंड भी नियमों के तहत काम करेंगे। मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि ये टैक्सी स्टैंड स्थानीय निकाय विभाग की नीतियों के अनुसार आवंटित किए गए हैं।