एलआईसी दफ्तर के आगे रोष व्यक्त करते एलआईसी एजेंट। -संवाद
- फोटो : MOHALI
कुराली। एलआईसी दफ्तर के आगे एलआईसी एजेंटों ने मांगों को लेकर धरना लगाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एजेंटों ने मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की। ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन द्वारा दिए आदेशों के खिलाफ रोष जताते हुए पदाधिकारियों जिनमें अजय राठौर, हरमेश बड़ौदी, हरजीत सिंह व अन्यों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी लगाए जाने से इस पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए जीएसटी को हटा देना चाहिए।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि एलआईसी एजेंटों की टर्म इंश्योरेंस बढ़ाने, नॉन क्लब सदस्य एजेंटों को मेडिकल क्लेम का लाभ देने, बीमा पॉलिसियों पर दिए जाने वाले बोनस को बढ़ाने के अलावा अन्य मांगें तुरंत पूरी होनी चाहिए। यदि मांगें पूरी न हुई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अजय राठौर, हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जतिन्द्र पुरी, हरिन्द्रपाल सिंह, रणदीप सिंह, रघुवीर सिंह, संजीव कुमार, कृष्ण चंद आदि उपस्थित थे।