फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरा गोशाला में 2 दिन में चार और गायों की मौत, शहरवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गायों की मौत के विरोध में धरना देते लोग। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लालड़ू। नगर काउंसिल लालड़ू के तहत मगरा गोशाला में ठंड व भूख से गायों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। दो दिनों में चार और मौत होने के बाद मृतक गायों की संख्या 129 के पार हो चुकी है। गायों की मौत को लेकर नगर काउंसिल दफ्तर के समक्ष लगाया धरना बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के आगे पंजाब सरकार, डीसी मोहाली व नगर काउंसिल अधिकारियों सहित ध्यान फांउडेशन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे श्याम कुमार शर्मा, बलविंदर सिंह लालड़ू, नंदलाल मंडी, हरभजन सिंह चौधरी, भाजपा से राजपाल राणा टरड़क, गुरमीत सिंह टिवाणा, प्रमोद कुमार, रविंद्र राणा, वेद प्रकाश नंबरदार, बलवीर सिंह, अमरजीत, रविंदर, सुरताराम, बाबा चंद, राजीव शर्मा आदि ने कहा कि मगरा गौशाला की देखरेख कर रही फाउंडेशन द्वारा सुविधाएं उपलब्ध न करवाने पर ठंड में भूख से हुई 129 से अधिक गायों की मौत को लेकर न तो पंजाब सरकार गंभीर है और न ही जिला प्रशासन। आज भी गौशाला में सुविधाओं की कमी है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और उक्त संस्था से गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी वापस नहीं ली जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें