फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: राष्ट्रपति तक पहुंची पंजाब में आए खराब वेंटिलेटर की शिकायत, उच्च स्तरीय जांच की मांग  

Thu, 13 May 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पंजाब अंगेस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट, सीबीआई, मानवाधिकार आयोग व पंजाब पुलिस को लिखित शिकायत दी है।  
विज्ञापन
शिकायत देने सीबीआई दफ्तर पहुंचे सतनाम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में पंजाब को पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर उच्च क्वालिटी के नहीं हैं। अधिकतर वेंटिलेटर पहले से ही खराब हैं। पंजाब अंगेस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट, सीबीआई, मानवाधिकार आयोग व पंजाब पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि इन वेंटिलेटर को खरीदने में करोड़ों रुपये का घोटाला होने की आशंका है। इस घोटाले में अधिकारी, राजनेता व कंपनियां शामिल है। सतनाम सिंह दाऊं ने कहा कि इस सारे मामले के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की जाए और मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए। इस तरह का घटिया सामान खरीदने वालों पर कार्रवाई की जाए।


संस्था की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि पंजाब में रोजाना सैकड़ों लोग मर रहे हैं। इसमें अधिकतर रोगियों को वेंटिलेटर की सख्त जरूरत होती है, लेकिन वेंटिलेटर की कमी के कारण मरीज दम तोड़ रहे हैं। पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं वह प्रयोग नहीं हो रहे हैं। कई जिलों में तो वेंटिलेटर पर जंग तक लग गया था।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर, सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला का जिक्र किया हैं । इसके अलावा लिखा गया है कि पंजाब को भेजे गए मास्क और दस्ताने, पीपीई किट भी उच्च क्वालिटी के नहीं थे। ऐसे में इनकी खरीद में घोटाला हुआ है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें