मोहाली। श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस की ओर से वकील के साथ की गई बर्बरता को लेकर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। अदालत में सभी वकीलों ने कामकाज ठप रखा और अपने कमरों में बैठे रहे। एसोसिएशन ने एलान किया कि जब तक पुलिस अधिकारियों को मुअत्तल नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे पंजाब में वकीलों द्वारा काम बंद कर दिया गया है। किसी भी पुलिस अधिकारी को कोर्ट में नहीं आने दिया जाएगा। श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस अधिकारियों द्वारा वकील के साथ जो किया गया है, वह सारा देश जानता है। उन्होंने बताया कि अब पंजाब में पुलिस का रवैया बहुत बदल गया है।