रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र रत्तेवाली में टीम बनाकर सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की गई। इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया की गांव रत्तेवाली में कुल 98 घरों का निरीक्षण किया गया। सभी घरों में लारवा की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया, इन सभी लारवा पॉजिटिव घरों को विभागीय कार्यवाही के अधीन नोटिस दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपड़ोस में कहीं भी पानी न जमा होने दें, अपने अपने कूलर, फ्रिज ट्रे सप्ताह में कम से कम दो बार साफ करें और छत पर किसी भी प्रकार का कोई कंटेनर न हो और गमलों में सीमित मात्रा में पानी दें जो साथ के साथ सोख जाए।