फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रंजिश में पैदल जाते किराएदार पर मकान मालिक ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में पैदल घूम रहे व्यक्ति पर रंजिश के चलते तीन लोगों ने बेसबॉल बैट और कंटीली तार से हमला कर दिया। हमले का कारण चार दिन पहले ही पुलिस के साथ मिलकर एक किराए के घर में रह रहे कुछ चोरों पर छापामार कर 10 मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद करवाई थी। चोर कमरे से पहले ही फरार हो गए थे। इसकी रंजिश रखते हुए मकान के मालिक ने दो लोगों के साथ मिलकर हमला करवाया है। इससे घायल के मुंह और पीठ पर काफी चोट आई है और फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।घायल हरजोत सिंह निवासी फेज-11 ने बताया वह टैक्सी चलाता है। उसे सूचना मिली थी कि एक किराए के मकान में चोरों का गिरोह रह रहा है। इसकी सूचना उसने फेज-11 थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने छापेमारी की थी। लेकिन मकान में पुलिस पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले थे, जबकि चोरी के 10 फोन और एक स्कूटी बरामद हुई थी। इस मामले के बाद से मकान मालिक उससे रंजिश रखने लगा था। जब वह बुधवार रात पैदल घर जा रहा था तो मकान मालिक ने दो लोगों के साथ उस पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले और बाद में उसे फेज-6 अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें