फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पैसे कम पड़ने पर सामान खरीदने से मना किया तो दुकानदार और मुंशी ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में लोहे का सामान खरीदने गए व्यक्ति को कम पैसे पड़ने पर दुकानदार और मुंशी ने पीट डाला। इस हमले में घायल के सिर में चोट लगने से उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसके सिर में तीन टांके लगे हैं। डॉक्टर ने घायल के कहने पर वारदात की सूचना पुलिस को दे दी है।घायल माजिद निवासी सेक्टर-45 चंडीगढ़ ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह फेज-1 में लोहे की दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां सामान की कीमत 3500 रुपये बन गई और उसके पास केवल 3000 रुपये थे। उसने कहा कि वह सामान बाद में ले जाएगा। इस पर दुकानदार ने कहा कि सामान लेना ही नहीं था तो निकलवाया क्यों, अब वह सामान खरीदेगा तो ही दुकान से निकलने देंगे। जब उसने कहा कि पूरे पैसे नहीं है तो दुकानदार भड़क गया और गाली देने लगा। जब गाली देने से रोका तो दुकानदार और दुकान के मुंशी ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। दुकानदार ने माजिद के सिर पर कड़े से वार किया। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा वह जैसे ही दुकान से बाहर निकला उसने अपने साथी कर्मचारी को मौके पर आने के लिए फोन कर दिया। उसने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें