फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में होगा भूमि पूजन, मोहाली में उतारी जाएगी भगवान श्रीराम की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्रीराम मंदिर भूमि पूजन समारोह के समय मोहाली भी श्रीराम के रंग में रंग जाएगा। शहर के सभी मंदिरों में इस दिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। कहीं, सुंदरपाठ चल रहा है तो कहीं पर शाम को भगवान श्रीराम की भव्य आरती उतारने की तैयारी की गई है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी और अन्य सभी मानकों का पालन किया जाएगा। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि कोरोना के चलते बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। लेकिन सभी मंदिरों में समागम होगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है और शहर के सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में ही शाम 7 बजे दीप माला करें। इस दौरान कम से कम 11 दीपक ही जलाएं। इस दिन का महत्व दिवाली से कम नहीं है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक राम मंदिर भूमि पूजन दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी मंदिरों में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों को रोशनी से सजाया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्घालुओं को कोरोना से बचाने के लिए प्रेवश द्वार पर ही सैनिटाइनजर वाली मशीनें स्थापित की गईं। इसके अलावा कई लोगों ने अपने घरों में रामायण का पाठ रखा है और बुधवार को भोग डाला जाएगा।
केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि लोगों को घरों में राम नाम और हनुमान चालीस का जाप करना चाहिए। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे आज भी सभी उनका अनुसरण कर उन्हें याद करते हैं। वहीं, लोग घरों में ही भगवान को अपनी श्रद्घा अनुसार भोग लगा सकते हैं और अपने बच्चों को श्रीराम के बारे में जरूर बताएं, जिससे वह अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े रहें। यह दिन स्वर्ण अक्षरों से अंकित होगा।
विज्ञापन

गौशाला में मंदिर की रखी जाएगी नींव
पूर्व पार्षद अशोक झा ने कहा कि श्रीराम मंदिर भूमि पूजन समारोह को यादगार बनाने की तैयारी की है। शहर के सभी समाजसेवी लोग मिलकर शाहीमाजरा में लंगर लगाएंगे। गौशाला में भी मंदिर बनाया जाएगा और इस दौरान इसकी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें