मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित भूमि और जल संरक्षण विभाग अब बरसात के पानी को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहा है। विभाग दो छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने जा रहा है, जिससे बरसात के दिनों में छत्त पर इकट्ठा होने वाला पानी आने वाले दिनों में पाइप के रास्ते सीधा जमीन में जाएगा। वहीं, विभाग की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर साढ़े पांच लाख रुपये खर्च किया जाएगा। भूमि और जल संरक्षण विभाग दो छतों ब्लॉक-ए और बी पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने जा रहा है। वहीं, इससे जिले में गिर रहा भूजल स्तर बढ़ाने की कोशिश सरकार की ओर से की जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को फायदा पहुंचेगा, साथ ही बरसाती पानी की लाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। पहले जब भी बरसात होती थी तो उसका पानी भूजल स्तर बढ़ाने के बजाय बेकार ही बहता था। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम बारिश के पानी को इकट्ठा करना और बाद में इस्तेमाल करने लिए किया जाएगा।
विभाग ने सरकारी कॉलेज में भी लगवाया था सिस्टम, कर रहा अच्छा काम
फेज-6 सरकारी कॉलेज में भी विभाग ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया था जो अच्छी तरह से काम कर रहा है। इसको देखते हुए विभाग अपने यहां भी सिस्टम लगवा रहा है जिससे आने वाले समय में बहुत पानी की बचत होगी और जल स्तर बढ़ाने की तरफ भी ध्यान दिया जाएगा।
कोट्स
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का टेंडर दे दिया गया है और काम शुरू होने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे। वहीं, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से पानी की बहुत बचत होती है और जल्द से जल्द काम को पूरा किया जाएगा। इससे भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। - हरजिंदर सिंह डिविजनल भूमि संरक्षण अधिकारी