फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू निवासी एक विद्यार्थी को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर करीब सवा 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर विदेश भेजने वाले चार एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक एजेंट को सोमवार गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि लालड़ू निवासी अकक्षित गुप्ता पुत्र संजय कुमार गुप्ता ने अगस्त-2019 को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इसकी जांच सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था। इसके चलते वह गुडविल ट्रेवल एजेंसी सेक्टर 9 चंडीगढ़ में जानकारी लेने के लिए गया। वहां उसको शिवकुमार पुत्र भाग सिंह निवासी हंडेसरा मिला, जिसने शिव इंटरप्राइजेज नाम की एक ट्रेवल एजेंसी जीरकपुर में खुली हुई है जो अब बंद हो चुकी है। उसने कहा कि वह अकक्षित को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए भेज देगा। इस पर करीब 11 लाख खर्च होगा। उसने शिवकुमार को अपने दस्तावेज व पासपोर्ट दे दिए और उसके बाद उसने अलग-अलग तरीकों से पैसे की मांग की।
अकक्षित ने बताया कि उसके पिता ने अपना घर बेचकर व बैंकों से लोन लेकर रुपये का प्रबंध किया। अभी तक वह एजेंट और उसके साथी रविंद्र कुमार, करण व जंटा को 10 लाख 24 हजार 750 रुपये दे चुका है। इसके बदले एजेंटों द्वारा पहले तो टालमटोल की जाती रही और बाद में उसको जाली वीजा व ऑफर लेटर दिया। अकक्षित को इसका पता लग गया और पैसे मांगने पर एजेंटों ने न तो उसके पैसे वापस किए और न ही दस्तावेज व पासपोर्ट वापस किया।
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली को दी शिकायत की जांच के बाद डीए (लीगल) की कानूनी राय लेने के बाद आरोपी शिव कुमार, रविंदर कुमार दोनों पुत्र भाग सिंह निवासी हंडेसरा करण और जंटा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें