फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली की हैंडबाल टीम और नेशनल में पहुंचीं पांच खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। स्थानीय सिंघपुरा रोड पर स्थित खेल स्टेडियम में हैंडबाल के सब जूनियर स्टेट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कुराली की टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही नेशनल मुकाबले में पांच खिलाड़ियों का चयन होने पर, उनको भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजित समागम में नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला और पार्षद रमाकांत कालिया विशेष तौर पर पहुंचे।
हरविन्दर राणा, शिव कुमार और सतनाम सिंह ने बताया कि जालंधर में लड़कियों के हैंडबॉल सब जूनियर स्टेट मुकाबले करवाए गए जिसमें राज्य भर की टीमों ने भाग लिया। इस मुकाबले में कुराली हैंडबाल क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। यहां की पिहू, नेहा, अनुष्का, तानिया और वंदना का नेशनल स्तर पर होने वाले मुकाबले के लिए चयन हुआ है।
रणजीत सिंह जीती पडियाला ने कहा कि यह हमारे शहर के लिए सम्मान की बात है कि शहर की लड़कियां नेशनल स्तर पर खेलेगीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें