फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में टोल प्लाजा पर रौब झाड़कर पैसे ठगने वाला 'डीएसपी' गिरफ्तार, मैनेजर ने ऐसे खोली पोल

Wed, 11 Sep 2019 12:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फर्जी डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुराली सदर थाने की पुलिस ने एक जाली डीएसपी को पकड़ा। आरोपी जाली डीएसपी बनकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर रोब दिखा चुका है। इतना ही उसने टोल प्लाजा का रिकॉर्ड भी चेक किया था। एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि काबू किए व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी से अन्य साथियों संबंधी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के डीएसपी की वर्दी में एक व्यक्ति कुछ अन्य वर्दी वाले साथियों सहित बड़ौदी के टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान खुद को डीएसपी बताते हुए अपना पहचान पत्र दिखाया। टोल प्लाजा के मैनेजर एसएच मिनहास ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने वहां पूरी दादागिरी करते हुए कहा कि ड्यूटी टोल प्लाजा के रिकार्ड और सीसीटीवी कैमरो की फुटेज की जांच करनी है।

जब वह रिकार्ड और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक कर रहा था तो उसकी हरकतों पर उसके डीएसपी होने की शंका हुई। जब उन्होंने इस संबंधी पता किया तो संदेह और भी पक्का हो गया। इस पर कुराली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति जो खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी बताता था, उसे कुराली के बस स्टैंड पर से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें